तबर्रुकात किसे कहते हैं
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 तबर्रुकात किसे कहते हैं 🥀*
*✏️अगर कोई सुन्नी नबी या वली के तबर्रुकात की ज़ियारत करले या उसे चूम ले आंखों से लगा ले या वलियों की चादर चूम ले या क़ब्र में शजरा वगैरह रख दे तो वहाबियों को शिर्क और बिदअत याद आ जाता है क्या वाक़ई ये सब शिर्क और बिदअत है आईये देखते हैं*
1⃣ आये तुम्हारे पास ताबूत जिसमे रब की तरफ से दिलो का चैन है,और कुछ बची हुई चीज़ें हैं मुअज़्ज़ज़ मूसा व हारून के तरके की,कि उठाये लायेंगे फरिश्ते,बेशक उसमें बड़ी निशानी है अगर ईमान रखते हो
📚 पारा 2,सूरह बक़र,आयत 248
✏️ बनी इस्राईल हमेशा जंग या दुआ के वक़्त ये ताबूत अपने आगे रखते थे जिससे कि वो हमेशा फतहयाब होते और उनकी दुआयें क़ुबूल होती,इस ताबूत में नबियों की क़ुदरती तस्वीरें उनके मकान के नक़्शे हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम व हज़रत हारुन अलैहिस्सलाम का असा उनके कपड़े उनकी नालैन इमामा शरीफ वग़ैरह रखा हुआ था,जब बनी इस्राईल की बद आमलियां हद से ज़्यादा बढ़ गई तो उनसे वो ताबूत छिन गया और क़ौमे अमालका ने उसे हासिल कर लिया मगर उसने भी इस ताबूत की बेहुरमती की जिससे कि उनकी 5 बस्तियां हलाक़ हो गई और सबके सब बीमारी और परेशानी में मुब्तेला हुए
📚 खज़ाएनुल इरफान,सफह 47
2⃣ मेरा ये कुर्ता ले जाओ इसे मेरे बाप के मुंह पर डालो उनकी आंखे खुल जायेगी
📚 पारा 13,सूरह युसूफ,आयत 93
✏️ हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम के ग़म में आपके वालिद हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम की आंखों की रौशनी चली गयी,जब हज़रत युसूफ अलैहिस्सलाम को ये खबर हुई तो आपने अपना कुर्ता अपने भाइयों को दिया और फरमाया कि मेरा कुर्ता मेरे बाप की आंखों से लगा देना उनकी रौशनी आ जायेगी,उनके भाईयों ने घर जाकर ऐसा ही किया तो हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम की आंखों की रौशनी वापस आ गयी
📚 खज़ाएनुल इरफान,सफह 294
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*
Comments
Post a Comment